{"_id":"5c58481cbdec2256b807f7bb","slug":"web-sugar-mill-seized-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के वेब शुगर मिल का गोदाम सील, चीनी नीलाम करके होगा किसानों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के वेब शुगर मिल का गोदाम सील, चीनी नीलाम करके होगा किसानों का भुगतान
Mon, 04 Feb 2019 07:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
84 हजार क्विंटल चीनी सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में गन्ना किसानों का बकाया करीब 24 करोड़ रुपये भुगतान न करने पर सोमवार शाम जिला प्रशासन ने वेव मिल के 84145 चीनी स्टॉक को सील कर दिया। तहसीलदार सदर ने सील चीनी की कीमत 25 करोड़ बताई है।
बता दें कि बकाया भुगतान न करने पर पिछले दिनों शासन स्तर से वेव चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी की थी। इसके बाद भी भुगतान न होने पर जिला प्रशासन कुर्की की कार्रवाई की थी।
मिल के कार्यालय को भी सील किया गया था। बाद में मिल मालिक समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बाद भी किसानों का भुगतान न किए जाने पर सोमवार को तहसीलदार सदर मलखान सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी अन्य अधिकारियों के साथ मिल में पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने वेव चीनी मिल के गोदाम को सील कर दिया। तहसीलदार सदर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के आदेश पर मिल के गोदाम में रखी 84 हजार 145 क्विंटल चीनी को सील किया गया है। इस चीनी को प्रशासन 13 फरवरी को नीलाम कर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करेगा। उधर, वेव चीनी मिल के अधिकारी देवराज ने बताया कि जो चीनी सील की गई है, वह करीब 25 करोड़ रुपये की है।