{"_id":"61cc8aa013853b3180105db1","slug":"weather-will-change-from-friday-minimum-temperature-will-fall-due-to-cold-winds-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर का मौसम : कल से बदलेगा माहौल, बर्फीली हवाओं से गिरेगा न्यूनतम, बढ़ेगी ठिठुरन, छाएगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : कल से बदलेगा माहौल, बर्फीली हवाओं से गिरेगा न्यूनतम, बढ़ेगी ठिठुरन, छाएगा कोहरा
Thu, 30 Dec 2021 02:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:14 AM IST
सार
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार से हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी व दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में कमी रिकॉर्ड होगी।
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाओं की दिशा बदले होने की वजह से इन दिनों मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं से राहत मिली हुई है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। बुधवार को भी दिनभर धूप खिली रही और लोगों को सर्दी से राहत रही। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के साथ मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने की वजह से सड़कों से लेकर हवाई पट्टियों पर दृश्यता का स्तर कम रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 98 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है। वर्तमान में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी की ओर बनी हुई है।
विज्ञापन
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार से हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी व दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में कमी रिकॉर्ड होगी। इस कड़ी में न्यूनतम तापमान छह से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा व दिन में धूप निकलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- छह डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 5:35 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:14 बजे
-सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। कुछ देर बादल छाए रहने के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। शाम तक हल्की ठिठुरन बढ़ेगी।