फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Western disturbance will change the weather again, rain will increase the chill in the plains, Delhi.

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ पर बर्फबारी; दिल्ली समेत मैदानों में बारिश बढ़ाएगी कंपकंपी

Fri, 30 Jan 2026 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 03:21 AM IST
सार

मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Weather: Western disturbance will change the weather again, rain will increase the chill in the plains, Delhi.
गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। एक फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दक्षिण भारत में समुद्री इलाकों में भी तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में तेज पश्चिमी हवाओं के साथ बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक फरवरी को व्यापक बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी भी दी है। इससे पहाड़ी इलाकों में जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में एक फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 31 जनवरी और एक फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में शीतलहर से बढ़ेगी ठंड
आईएमडी ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 30 और 31 जनवरी को इन राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड अधिक तीव्र महसूस होगी। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे की आशंका....
आने वाले दिनों में उत्तर और पूर्व भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में दृश्यता काफी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर से दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जबकि इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान के दो से तीन डिग्री तक गिरने के आसार हैं। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।


दक्षिण भारत में तूफानी हवाओं की चेतावनी
दक्षिण भारत और श्रीलंका के आसपास के समुद्री क्षेत्रों में भी मौसम के बिगड़ने के संकेत मिले हैं। आईएमडी के अनुसार, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु तट और पश्चिमी श्रीलंका के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं और तेज होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऊंची समुद्री लहरों के चलते मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed