{"_id":"66e9e2ba744ad23902076a63","slug":"weather-update-yellow-alert-of-rain-in-delhi-for-today-also-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : दिल्ली में मौसम की आंख मिचौली, दो दिन के ब्रेक के बाद फिर बरसे बादल, आज के लिए भी यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : दिल्ली में मौसम की आंख मिचौली, दो दिन के ब्रेक के बाद फिर बरसे बादल, आज के लिए भी यलो अलर्ट
Wed, 18 Sep 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:46 AM IST
सार
दो दिन बारिश पर लगे ब्रेक के बाद एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कल दिन भर रहा ग्रीन अलर्ट शाम को यलो अलर्ट में बदल गया। बुधवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा।
विज्ञापन
Delhi Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। दो दिन बारिश पर लगे ब्रेक के बाद एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कल दिन भर रहा ग्रीन अलर्ट शाम को यलो अलर्ट में बदल गया। बुधवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी मानसून की वापसी के संकेत कुछ दिन और नहीं है। जाते-जाते मानसून अभी भिगोएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार के बाद से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34. 8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर धूप खिली रही इस कारण से पसीने वाली गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवाओं, के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को भी बारिश होगी और 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मानसून ट्रफ दिल्ली से थोड़ा उत्तर की ओर चला गया है। ऐसे में दिल्ली के आसपास ट्रफ की हलचल से बारिश हो सकती है। मालूम हो कि सितंबर में दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग पर 182.3 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि अभी 13 दिन बाकी है। सामान्य तौर पर 95.2 मिमी बारिश होती है।
--------
अधिकतम तापमान: 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.4 डिग्री सेल्सियस
18 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6:22 मिनट
19 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6:08 मिनट