फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Will there be relief from cold or will winter return due to rain know weather forecast

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो रहा कड़ाके की ठंड का दौर, तापमान में बढ़ोतरी शुरू

Fri, 20 Jan 2023 02:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 02:37 AM IST
सार

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे कम 5.0, लोदी रोड में 5.4, रिज में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Update Will there be relief from cold or will winter return due to rain know weather forecast
खिली धूप में मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड का दौर खत्म होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से भी तापमान में फिलहाल गिरावट नहीं होगी। अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी। इस तरह से शीतलहर व कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। इसकी शुरुआत गुरुवार से होनी शुरू हो गई। जब दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे कम 5.0, लोदी रोड में 5.4, रिज में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक धूप खिली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरूग्राम में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नोएडा में 6.2 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की हुई है कि 19 जनवरी रात को हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 व 24 जनवरी को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान:
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना।
अधिकतम तापमान: 22.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 5.6 डिग्री सेल्सियस
20 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:50 मिनट
21 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed