फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain, Weather Forecast Update Today: Delhi Ncr Rain Lashes In Parts Of Delhi Ghaziabad Noida Greater Noida Gurugram

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, सुबह की उमस से मिली राहत

Mon, 17 Aug 2020 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Rain, Weather Forecast Update Today: Delhi Ncr Rain Lashes In Parts Of Delhi Ghaziabad Noida Greater Noida Gurugram
दिल्ली-एनसीआर में हो रही तेज बारिश - फोटो : जी पाल

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से निकली तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। वहीं तेज बारिश से जगह-जगह जलमाव हो गया है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

18 और 19 तारीख को बारिश की संभावना
राजधानी में रविवार को बदरा छाए रहे, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए। इस वजह से दिल्लीवासियों की बारिश की चाहत अधूरी रह गई। हालांकि, आगामी 18 और 19 अगस्त को राजधानी में आंशिक रूप से बारिश होने की संभावना है। जिससे राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। ऐसे में शाम को बारिश होने की संभावना भी बनी, लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए। हालांकि, स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, इस समय मानसून रेखा राजस्थान और मध्य प्रदेश से उत्तर राज्यों की ओर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से आगामी 18 और 19 अगस्त को आंशिक रूप से बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से हवा में नमी बनी रहेगी। इससे उमस का अहसास भी जारी रहेगा। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 91 फ़ीसदी तक रहा।


इस वजह से गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। इसके अलावा अन्य केंद्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 27.6,  लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.3 न्यूनतम तापमान 26.8, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 26.5, आया नगर में अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 26.4, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed