फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Temperature dropped due to cold wind in Delhi NCR

Weather News: ठंडी हवा से गिरा तापमान, आज और गिर सकता है पारा, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Wed, 07 Feb 2024 01:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 01:38 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 12 से 16 किमी प्रति घंटे से तेज हवा चली। ठंडी हवा के कारण सुबह का तापमान में पांच डिग्री के करीब गिरावट हुई। बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Weather Update Temperature dropped due to cold wind in Delhi NCR
तेज हवा से बचते लोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चलीं ठंडी हवा से दिन में ठंडक महसूस हुई। तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। बुधवार को और पारा गिर सकता है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 12 से 16 किमी प्रति घंटे से तेज हवा चली। ठंडी हवा के कारण सुबह का तापमान में पांच डिग्री के करीब गिरावट हुई। बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाया रहेगा।

विज्ञापन

बारिश से साफ हुई राजधानी की हवा
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश से हवा साफ हो गई है। मंगलवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 141 दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे कम एक्यूआई है। आने वाले दिनों में कुछ और सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो दिन में धूप खिलने से मौसम कुछ गर्म हुआ और दिन में हल्की हवाएं चलीं। वहीं बीते दिनों बारिश से मौसम अनुकूल हुआ जिससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई सोमवार के मुकाबले 39 अंक कम रहा है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में रहा और हवा भी समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

कल भी चलेगी तेज हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहा। दोपहर बाद धूप खिली। हालांकि शाम होते ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बुधवार को मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चार से 12 किमी प्रतिघंटे की गति से चलने की उम्मीद है। दिन में आंशिक रूप से आकाश साफ रहेगा। सुबह कोहरा छा सकता है। दिन में तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं जिससे प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिन में 20.30 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती है हवा
वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोहरा छाया रहेगा। दिन में तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। संस्थान ने अगले तीन दिन तक प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में बने रहने की आशंका जताई है।

एनसीआर में सबसे साफ रहे गाजियाबाद और गुरुग्राम
बारिश और हवाओं से पूरे दिल्ली-एनसीआर में राहत मिली। गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण सूचकांक सबसे कम रहा। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई 138 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गाजियाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई 112, ग्रेटर नोएडा का 176 और नोएडा का एक्यूआई 130 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed