{"_id":"62cdc0e601644801fa1a53f3","slug":"weather-update-people-upset-due-to-water-logging-after-heavy-rain-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद जलजमाव से परेशान हुए लोग, कई जगहों पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद जलजमाव से परेशान हुए लोग, कई जगहों पर गिरे पेड़
Wed, 13 Jul 2022 12:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:28 AM IST
सार
उत्तर-दक्षिण दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद लोग जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। पीतमपुरा, रिठाला, बिजवासन और शिवाजी विहार समेत कई इलाकों में सडकों पर भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर और दक्षिण दिल्ली इलाके में मंगलवार को सुबह जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशान होना पड़ा। पीतमपुरा, रिठाला, बिजवासन और शिवाजी विहार समेत कई इलाकों में सडकों पर भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई। इस दौरान करीब 19 जगहों पर पेड़ गिर गए या फिर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं।
विज्ञापन
एमसीडी की तरफ से जानकारी दी गई कि जलभराव वाली जगहों पर पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। दोपहर तक सभी जगहों से जल निकासी की समस्या का समाधान किया गया। पीतमपुरा उत्तरी दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक है। लेकिन इलाके के नालों की सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जबकि इसके करीब ही रिठाला भी उत्तरी दिल्ली के घने इलाकों में से एक है। रिठाला मेट्रो स्टेशन से नेताजी सुभाष प्लेस के समीप रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क महीनों से खुदी हुई है। इस रोड़ पर दिनभर भारी यातायात होता है। लेकिन मंगलवार को जलजमाव के कारण इस रूट पर लंबा जाम लगा रहा। इसी तरह दक्षिण दिल्ली इलाके में बिजवासन गांव व इसके आस-पास की सड़कों पर जल जमाव के कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
19 जगहों पर पेड़ गिरे
राजौरी गार्डेन, मेट्रो पिलर-181 राजौरी गार्डेन, वेस्ट पंजाबी बाग, अशोक नगर, द्वारका, जंगपुरा, नेहरू नगर, आनंद विहार, विश्वास नगर, सीआर पार्क, सफदरजंग, सफदरजंग एनक्लेव, करोल बाग, पहाड़गंज, सब्जी मंडी, आजादपुर, जहांगीरपुरी और किंग्सवे कैंप में पेड़ गिरे या फिर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरीं। देर शाम तक पेडों को काटकर मौके से हटाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन