फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update monsoon covers all india on 26 june rain lashes in parts of Delhi noida greater noida faridabad ghaziabad gurugram

पूरे देश में छाया मानसून, फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हो रही बारिश

Fri, 26 Jun 2020 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Update monsoon covers all india on 26 june rain lashes in parts of Delhi noida greater noida faridabad ghaziabad gurugram
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : जी पाल

मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि 26 जून यानी आज पूरे देश में का मानसून पहुंच चुका है। वहीं इसके आगमन के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों बारिश हो रही है व अन्य में होने की संभावना है।

विज्ञापन


गुरुवार को जहां फरीदाबाद में सिर्फ बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई, वहीं शुक्रवार सुबह ही यहां तेज बारिश हुई। बारिश होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

 
गुरुवार को दिल्ली पहुंचा मानूसन, तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने उमस भरी गरमी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने तय समय से दो दिन पहले मानसून के दिल्ली-एनसीआर पहुंचने का एलान भी कर दिया है। साथ ही तेज बारिश होने की आशंका के चलते शुक्रवार तक के लिए ऑरेंट अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, वीकेंड पर बारिश होने का अंदेशा नहीं है, लेकिन सोमवार से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा के पूर्वी हिस्सों के साथ दिल्ली, समूचे उत्तर प्रदेश, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के ज्यादातार हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। दो दिन पहले पहुंचे से मानसून से इस सीजन में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार व रविवार को मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इसके बाद फिर से यह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय होगा।

24 घंटे में हर केंद्र पर बारिश होनी जरूरी:
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगमन की घोषणा तभी की जाती है, जब सभी मौसम केंद्रों से पिछले 24 घंटे का (सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश होने का आंकड़ा मिल जाए। बुधवार को इसीलिए मानूसन की घोषणा नहीं हो सकी थी क्योंकि बारिश 8:30 बजे के बाद हुई थी।


2.2 मिमी बारिश हुई रिकार्ड:
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दिन भर में 2.2 मिली बारिश रिकार्ड हुई है। इसमें से ज्यादातर बारिश दोपहर बाद हुई थी। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लोदी रोड पर 2 मिमी और पूसा व स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एक-एक मिमी बारिश हुई। जबकि सुबह 8:30 बजे से पहले लोदी रोड पर 3.8 मिमी और नजफगढ़ व स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पर दो मिली बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed