फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Light rain increases humidity in Delhi chances of rain tomorrow also

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, आज भी बरसेंगे मेघ; जानें मौसम विभाग का क्या है अनुमान

Mon, 26 Aug 2024 12:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Aug 2024 12:51 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather Update Light rain increases humidity in Delhi chances of rain tomorrow also
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। इससे लोगों दिन के समय पसीने से हलाकान दिखे। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानक वेधशाला से राजधानी के कई इलाकों में बारिश ट्रेस की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, तेज धूल भरी आंधी 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से हल्की धूप खिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे ही धूप अच्छे से खिलती रही। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। ऐसे में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके बाद दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 95 से 63 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

लोधी रोड में पारा 34 के पार
मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 33.9, पालम में 33.7 व आया नगर में 33.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को रिकॉर्ड बारिश
आया नगर---- 17.2 मिमी
रिज---- 10 मिमी
पालम---- 6.6 मिमी
लोधी रोड---- 0.2 मिमी

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा बरकरार
राजधानी में लोग लगातार साफ हवा में सांस ले रहे हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 62 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 64, गुरुग्राम में 65, फरीदाबाद में 91 व ग्रेटर नोएडा में 135 एक्यूआई रहा।

रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान--- 35.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान--- 25.4 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान---- 25 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed