Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव; सड़कों पर लगा भारी जाम
Delhi NCR Weather Update Today : आज सुबह हुई भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम लग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम लग गया। जिससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, राजाधानी में आज हुई भारी बारिश के बाद मिंटो रोड पर अंडरपास में पानी भर गया, जिसके बाद एक ऑटो पूरी तरह डूबा नजर आया।#WATCH | Rain lashes parts of National Capital, Delhi.
विज्ञापन
(Visuals from Vijay Chowk) pic.twitter.com/AuBdsjHCOL — ANI (@ANI) August 20, 2024
उधर, गाजियाबाद में सुबह करीब छह बजे से हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है। इस वजह से करहेड़ा रोटरी से यूपी गेट की तरफ जाने वाले एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। इंदिरापुरम सीआईएसएफ-कनावनी रोड़ से लेकर ऊपर एलिवेटेड रोड तक जाम से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed on Minto Road after incessant rainfall in the national capital. pic.twitter.com/7SUAMu48iy
— ANI (@ANI) August 20, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.