{"_id":"5d60df9d8ebc3e01346ca5f0","slug":"weather-update-janmashtami-2019-rain-lashes-in-parts-of-delhi-ncr-with-wind-humidity-still-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसे बादल
Sat, 24 Aug 2019 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन बारिश जरूर होती है। दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला जब सुबह ही कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश से उमस से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में ऐसी बारिश बीते दो दिनों से हो रही है, जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि इससे उमस भी रह-रहकर बढ़ जा रही है।
शुक्रवार की बारिश से नोएडा लिंक रोड पर लंबे जाम से जूझे लोग
नोएडा में जाम ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शुक्रवार शाम के समय दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर वाहन लंबी कतारों में रेंगते दिखाई दिए। दलित प्रेरणा स्थल के सामने टैंपो खराब होने से एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। डीएनडी फ्लाईवे पर बनाए गए अलग कॉरिडोर ने समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सात बजे दलित प्रेरणा स्थल के सामने एक टैंपो खराब हो गया। पीक टाइम होने से वाहनों का दबाव था। ऐसे में जाम लग गया। ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से पहले ही जाम में फंस गए।
विज्ञापन
करीब घंटे भर तक यही स्थिति बनी रही। डीएनडी फ्लाईवे के जरिये दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा तक जाम में फंसे रहे। डीएनडी लूप पर बनाए गए अलग कॉरिडोर की वजह से जाम लग गया। इसका असर सेक्टर-14ए फ्लाईओवर तक दिखाई दिया। शाम को बारिश की वजह से भी लोगों को शहर में जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा।