फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dust Storm: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से तबाही जैसा मंजर, कई जगह उखड़े पेड़, इमारतों को भी नुकसान; दो की मौत

Sat, 11 May 2024 08:17 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 May 2024 08:17 AM IST
सार

Delhi Dust Storm Today : दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update Today: Heavy Dust Storm in Noida Delhi, Cars Damaged, Trees Uprooted
द्वारका मोड़ पर डीडीए का बोर्ड एम्बुलेंस में गिरा - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बारिश देखी गई। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया। तूफान के चलते पेड़ उखड़ने से छह लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई। कई जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 17 घायल हो गए। दिल्ली पुलिस को पेड़ उखाड़ने से संबंधित 152 कॉल, भवन क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली व्यवधान से संबंधित 202 कॉल प्राप्त हुईं।



एंबुलेंस के ऊपर गिरा साइन बोर्ड, कोई घायल नहीं
वहीं, पश्चिमी दिल्ली में चली तेज आंधी के बाद द्वारका मोड़ पर एक साइन बोर्ड एंबुलेंस पर आ गिरा। इस साइन बोर्ड की चपेट में कुछ छोटी गाड़ी भी आ गई। राहत की बात रही की इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के तुरंत बाद मरीज को दूसरे वाहन से अस्पताल में भेज दिया गया।

Delhi-NCR Weather Update Today: Heavy Dust Storm in Noida Delhi, Cars Damaged, Trees Uprooted
इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग गिर गई - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के कारण नोएडा के सेक्टर 58 में एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग गिर गई जिससे कई कारों को नुकसान पहुंचा।

Delhi-NCR Weather Update Today: Heavy Dust Storm in Noida Delhi, Cars Damaged, Trees Uprooted
दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश के आसार - फोटो : अनुज कुमार, अमर उजाला
आज और कल हल्की बारिश के आसार
राजधानी में शनिवार और रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को धूलभरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। साथ ही, हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अगर बारिश होगी तो यह मई का पहला पश्चिमी विक्षोभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update Today: Heavy Dust Storm in Noida Delhi, Cars Damaged, Trees Uprooted
तूफान से झुके लाइट के खंभे - फोटो : अमर उजाला

इधर, शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 40.1, नजफगढ़ में 40.3, पूसा में 39.2, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update Today: Heavy Dust Storm in Noida Delhi, Cars Damaged, Trees Uprooted
तूफान से गिरा टेंट - फोटो : अमर उजाला
तूफान से शादी का टेंट गिरा, सारा सामान टूटा
गाजियाबाद के मेन बाजार लोनी रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम शादी समारोह के दौरान तूफान से टेंट गिर गया और सारा सामान टूट गया। टेंट गिरने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सभी लोग अपने घर की तरफ भागने लगे। टेंट में बजाने वाला डीजे और सभी लाइट भी गिर गई। तूफान के बाद बारिश आ गई जिससे सारा सामान गीला हो गया। वहीं लोनी तिराहे पर एक पोल ऑटो पर गिर गया। ऑटो चालक घायल हो गया। तूफान के चलते लोनी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed