फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   weather update fog engulfs many states of north India mercury dipping troubling people

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, गिरते तापमान और शीतलहर से ठिठुर रहे लोग

Mon, 21 Dec 2020 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
weather update fog engulfs many states of north India mercury dipping troubling people
कोहरे की चपेट में उत्तर भारत - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी शीतलहर का कहर जारी है। सोमवार को भी इन तमाम प्रदेशों में यही हाल रहा। कई शहरों में तो कोहरा इतना ज्यादा था कि लोगों 50 मीटर दूर की चीज भी नहीं देख पा रहे थे।

विज्ञापन


यहां चल रही शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में शीतलहर लहर चल रही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के न्यूनतम तापममान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर
बात अगर दिल्ली की करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त होगी, जिससे इन इलाकों के लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिल सकती है।


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। एक व्यक्ति ने बताया, 'ठंड बहुत बढ़ गई है, बाहर निकलने में बहुत दिक्कत हो रही है।' मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार
वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। एनएच-28, बीबीगंज से की बात करें तो वहां घना कोहरा दिखा। एक शख्स ने बताया कि, पहले प्रशासन सर्दी के दिनों में अलाव आदि जलवाकर आम लोगों के लिए ठंड से बचने के उपाय करता। लेकिन अब ऐसा कोई इंतजाम प्रशासन की तरफ से नहीं होता, उन्होंने हमें इतनी कड़ाके की ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है।
 

चिल्ले कलां: आज से शुरू होगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर
जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के सबसे मुश्किल दिनों के रूप में विख्यात चालीस दिनों के चिल्ले कलां का दौर सोमवार 21 दिसंबर से शुरू होगा और कड़ाके की ठंड से गुजरना पड़ेगा। वहीं आज चिल्ले कलां के पहले ही दिन उत्तरी कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बर्फबारी हो सकती है। जम्मू संभाग में मौसम साफ बना रहेगा।

चिल्ले कलां सोमवार से शुरू हो रहा है। इन 40 दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। जलस्रोत जमने लगते हैं। जनजीवन दूभर हो जाता है। पीने के पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इन 40 दिनों के बाद घाटी में बीस दिन का चिल्ले खुर्द और दस दिन का चिल्ले बच्चा होगा। कश्मीर में सर्दी के मौसम को कुछ इन नामों से स्थानीय लोग पुकारते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बर्फबारी हो सकती है।

जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 27 से बारिश के आसार

नोएडा में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को भी अधिकतम तापमान  21 एवं न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री एवं न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना है। हालांकि बारिश से प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार भी हो सकता है। वर्तमान में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है। सुबह और शाम धुंध देखी जा रही है।

हिमाचल
रविवार को हिमाचल के लाहौल स्पीति में -11 डिग्री, केयलोंग कल्पा, मनाली और मंडी में भी शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में आदमपुर, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहे। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान -1.5 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडी जगह रही। यहां का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed