फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update: Delhi air suffocating, fog will trouble

Weather Update : दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, अब कोहरा करेगा परेशान; दृश्यता में कमी... संभल कर चलाएं वाहन

Thu, 19 Dec 2024 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 06:25 AM IST
सार

तापमान गिरने के साथ ही हवा की हालत खराब है और दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

विज्ञापन
Weather Update: Delhi air suffocating, fog will trouble
सुबह दिल्ली में...

विस्तार

एनसीआर में ग्रेप 4 लागू होने के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी की हवा फिर से दमघोंटू हो गई है। तापमान गिरने के साथ ही हवा की हालत खराब है और दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। हवा की सुस्त चाल से इस हालात में अब स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ने लगी है। आज भी कोहरा छाया हुआ है और कल के लिए अलर्ट जारी है। सुबह का तापमान 7 डिग्री रहा। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दूसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 445 दर्ज किया गया। इसमें मंगलवार के मुकाबले 12 सूचकांक की वृद्धि हुई है, जोकि गंभीर श्रेणी है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहने की संभावना है। रात के समय स्मॉग छाया रहेगा। इससे हवा गंभीर श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार सुबह से ही कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। धूप निकलने के बाद आसमान में स्मॉग की मोटी चादर फैली रही।

 भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक विभिन्न दिशाओं से चली हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल दो किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और संघन हो गए। लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी सबसे अधिक
वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आनंद विहार सहित 29 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। साथ ही, चांदनी चौक व द्वारका सहित केवल चार ही इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। यह आलम तब है जब पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। लेकिन, इसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है। आईआईटीएम के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी।

वहीं, शाम को हवाएं पश्चिम दिशाओं से चलेंगी। शुक्रवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 12.857 फीसदी जबकि कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.222 फीसदी रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 


दृश्यता में गिरावट, संभल कर चलाएं वाहन
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में ठंड का सितम कम हुआ है। लेकिन, दृश्यता में गिरावट आ रही है। बुधवार को स्मॉग और कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता सुबह साढ़े छह बजे 50 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया।  हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली।

 हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम  और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed