{"_id":"61c8793886f53178c16fdb64","slug":"weather-took-a-turn-in-delhi-light-rain-fell-in-many-areas-increased-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Rain: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Rain: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ी
Sun, 26 Dec 2021 07:46 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदूषण और शीत लहर के बीच दिल्ली में मौसम ने करवट ली है। रविवार देर शाम राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात को बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। रविवार को दिनभर दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहे। धूप के भी आज दर्शन नहीं हुए। धूप न दिखने की वजह से ठंडक भी ज्यादा रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक द्वारका इलाके में हल्की बारिश हुई। इसके बाद यमुनापार इलाके में भी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह साढ़े आठ बजे अधिकतम दृश्यता 200 मीटर रही। मौसम विभाग ने रात में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी जिसके बाद दिल्ली के साथ एनसीआर में भी हल्की बारिश देखने को मिली। इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में रविवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 458 के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था।फरीदाबाद में एक्यूआई 445 था जबकि गाजियाबाद में यह 418, ग्रेटर नोएडा में 415, गुड़गांव में 373 और नोएडा में 430 था।दरअसल शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर रहता है।