फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather report rain will not stop in delhi ncr till sunday

दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक नहीं थमेगा बूंदाबांदी का सिलसिला: लुढ़के का पारा, शीत लहर चलने से बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 06 Jan 2022 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 09:26 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 7 जनवरी और 8 जनवरी को  बारिश होने की संभावना जताई है। इन दोनों दिनों के लिए विभाग की ओर से पहले ही येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
weather report rain will not stop in delhi ncr till sunday
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली एनसीआर मे बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अभी रविवार तक जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर कर 15.7 डिग्री पहुंच गया था। बृहस्पति वार को देर शाम तक बारिश नहीं हुई लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ और पीतमपुरा में 21.5 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक बारिश होने के कारण शीत लहर चलने की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं हुई। 10 बजे के बाद हल्की धूप में लोगों को ठंड से राहत दी। विभाग ने 7 जनवरी और 8 जनवरी को  बारिश होने की संभावना जताई है। इन दोनों दिनों के लिए विभाग की ओर से पहले ही येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। 9 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने लगेगी और पारा फिर से 7 डिग्री तक लुढ़क जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान
बादल छाए रहेंगे रात के समय हलकी बारिश वह बूंदाबांदी का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहेगा। 

शुक्रवार का तापमान
अधिकतम तापमान -21.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-11.7 डिग्री सेल्सियस
07 जनवरी को सूर्यास्त- शाम 5.40 मिनट
08 जनवरी को सूर्योदय- सुबह 7.15 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed