{"_id":"5fea395d4ba29279be45a371","slug":"weather-report-of-delhi-snowfall-in-the-mountains-will-increase-cold-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरेगी दिल्ली, जारी रहेगा शीत लहर का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरेगी दिल्ली, जारी रहेगा शीत लहर का सितम
Wed, 30 Dec 2020 01:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
ठंड के चलते अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग
- फोटो : सुदर्शन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में बीते कई दिनों से ठंड ने दस्तक दी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। इसका असर एक बार फिर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और गुरुवार तक शीत लहर से दिल्ली-एनसीआर ठिठुरेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान ना केवल अधिकतम तापमान गिरेगा बल्कि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही घना कोहरा भी परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीत लहर की स्थिति गुरुवार तक जारी रहेगी। सबसे ज्यादा 31 दिसंबर को ठिठुरन रहेगी। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में पहुंचना शुरु कर दिया है। तीन जनवरी से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन उसकेबाद एक बार फिर ठंड परेशान करेगी। सोमवार को दिन भर चटक धूप निकली लेकिन दिन भर हवाएं चलती रही। शाम होते-होते एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, जाफरपुर में 4.7, व लोदी रोड में पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहने की संभावना जताई है। वहीं 31 दिसंबर (गुरुवार) को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहनेका अनुमान है।
विज्ञापन
अमूमन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। विभाग ने आगामी तीन जनवरी ने तापमान बढ़ने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, मध्यम दर्जे का कोहरा रहने की संभावना।
अधिकतम तापमान: 20.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापान: 5.6 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:34 मिनट
30 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट