फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather forecast live updates 05 january 2021 imd alert for heavy rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert

बारिश के बाद छाया घना कोहरा, तापमान गिरा, आज बारिश व ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 05 Jan 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
weather forecast live updates 05 january 2021 imd alert for heavy rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
बारिश के दौरान गुब्बारे बेचता बच्चा - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिन भर हुई बारिश के बाद सोमवार को कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं आसमान में बादल भी छाए रहे। इस कारण से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन-चार डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.4 डिग्री व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बीते 22 दिन में सबसे अधिक रहा। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शाम होते-होते रुक-रुक के बारिश होती रही। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग मौसम केंद्र में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई। सुबह दस बजे केबाद बादलों व धूप की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद बादलों ने एक बार फिर से आसमान में डेरा डाल दिया। शाम होते-होते रुक-रुक कर बारिश होती रही। रविवार को दिल्ली में एक ही दिन में 39.9 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 001.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी आसमान में बादल छाए रहने के कारण हुई है। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उतराखंड, हिमाचल में तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसके बंद होने केबाद तापमान में फिर से गिरावट होगी। 

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, घना कोहरा रहने बारिश व ओले पडने की संभावना। 
अधिकतम तापमान : 22.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 11.4 डिग्री सेल्सियस
पांच जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:39 मिनट
छ: जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद रिमझिम ने भिगोया

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिन भर हुई बारिश के बाद सोमवार को कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.4 व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बीते 22 दिन मेें सबसे अधिक रहा। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग मौसम केंद्र में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई। दस बजे के बाद बादलों व हल्की धूप की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बाद बादलों ने एक बार फिर से आसमान में डेरा डाल दिया। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते 24 घंटों में 39.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सोमवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक 1.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में बढ़ोतरी बादल छाए रहने के कारण हुई है। विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed