{"_id":"6a18b70629ad4b49200894e3","slug":"weather-rain-in-delhi-changes-weather-rain-alert-in-15-states-from-today-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, 15 राज्यों में भी आज से बरसात का अलर्ट; अगले तीन दिन गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, 15 राज्यों में भी आज से बरसात का अलर्ट; अगले तीन दिन गर्मी से राहत
Fri, 29 May 2026 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 May 2026 03:13 AM IST
सार
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन
अब कुछ दिन राहत...
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों को शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती संचरण और प्री-मानसून गतिविधियों के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भीषण लू चली। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.1 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आगे बढ़ा मानसून...
मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ा है। देश के 80 फीसदी हिस्से में 5 जून तक प्री-मानसून बारिश का संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में सात डिग्री तक गिरा पारा
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से तापमान में तीन से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था। वहीं, गाजियाबाद में बुधवार को 47 डिग्री तापमान था, जो बृहस्पतिवार को घटकर 39 डिग्री रह गया।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हल्की बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।