फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather patterns to shift in two days; arrival of winter signaled by cold winds amidst rain.

Delhi NCR News: दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बीच ठंडी हवाओं से सर्दी की दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
-बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ से तेजी से बदलेंगी मौसमी दशाएं
विज्ञापन

-ओलावृष्टि और 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना, अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहने का अनुमान
-हल्की बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की आ सकती गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार से बदल सकता है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस सबका मिला-जुला असर तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा। आईएमडी के मुताबिक, इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत का पश्चिमी विक्षाेभ बन रहा है। इससे दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर मौसमी दशाओं के तेज बदलाव के दौर से गुजरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्तूबर की सुबह और दोपहर के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। इससे दिन में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा। 30 को इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर में हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

बुधवार सामान्य से ज्यादा रहा अधिकतम तापमान : मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले दो दिनों तक इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। इससे दिल्लीवालों का सर्द मौसम का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article