{"_id":"6ae20747f708f726b40884f6","slug":"weather-patterns-to-shift-in-two-days-arrival-of-winter-signaled-by-cold-winds-amidst-rain-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161153-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बीच ठंडी हवाओं से सर्दी की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बीच ठंडी हवाओं से सर्दी की दस्तक
विज्ञापन
-बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ से तेजी से बदलेंगी मौसमी दशाएं
-ओलावृष्टि और 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना, अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहने का अनुमान
-हल्की बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की आ सकती गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार से बदल सकता है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस सबका मिला-जुला असर तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा। आईएमडी के मुताबिक, इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत का पश्चिमी विक्षाेभ बन रहा है। इससे दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर मौसमी दशाओं के तेज बदलाव के दौर से गुजरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्तूबर की सुबह और दोपहर के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। इससे दिन में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा। 30 को इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर में हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बुधवार सामान्य से ज्यादा रहा अधिकतम तापमान : मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले दो दिनों तक इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। इससे दिल्लीवालों का सर्द मौसम का अहसास होगा।