फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News: Weather patterns changed in Delhi, orange alert of dense fog

Delhi Weather Today: आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, सुबह-शाम सताएगी सर्दी; रात में धुंध का अनुमान

Thu, 09 Jan 2025 01:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Jan 2025 01:59 AM IST
सार

Delhi Temperature Today: दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा, जोकि 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
Delhi Weather News: Weather patterns changed in Delhi, orange alert of dense fog
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Weather News Today: राजधानी में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल दिन में खिली धूप के बाद मौसम विभाग ने आज के लिए घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह व शाम ठंड सताएगी। हालांकि बुधवार को सुबह ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप खिली। लोगों को दोपहर में ठंड के साथ कोहरे से भी राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। लेकिन, शाम को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कल न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा, जोकि 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में रात ढ़ाई बजे दृश्यता 100 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, रिज में 6.8, लोधी रोड में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

साथ ही, हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा। बुधवार को जब लोग सोकर उठे तो कोहरा छाया रहा। लेकिन, जैसे ही दिन चढ़ने लगा वैसे ही धूप खिल गई। दोपहर में अच्छी तेज धूप खिली। ऐसे में कई दिनों बाद लोगों ने अच्छी धूप का आनंद लिया।

विज्ञापन

आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह व शाम ठंड सताएगी। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। साथ ही, तीन दिन तक अधिकतम तापमान बढ़ा रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। हालांकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed