फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather pattern changed in Delhi-NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहाना; लोगों को गर्मी से मिली राहत

Wed, 17 May 2023 10:09 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 May 2023 10:09 AM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा धुंधली हो गई। धूलकणों में बढ़ोतरी के कारण धूल भरे कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather pattern changed in Delhi-NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगल दो घंटे में दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के कई स्थानों और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा धुंधली हो गई। धूलकणों में बढ़ोतरी के कारण धूल भरे कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह रहा कि सुबह दृश्यता घटकर 1000 मीटर तक रह गई। पश्चिम उत्तर भारत में भयंकर गर्मी, वर्षा की कमी, मिट्टी फैलने और तेज हवा चलने से यह धूल भरा मौसम हुआ है। सुबह तीन बजे से छह बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में हवा की गति कम हो गई। इस कारण से धूल के कण बैठ गए।
विज्ञापन


दिल्ली का मौसम
बीते कई दिनों से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहले मई के शुरूआत में बारिश, फिर अब बीते पांच दिन से गर्मी और फिर धूल भरी धुंध ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। मंगलवार सुबह जब लोग उठे तो कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, घरों में धूल की परत दिखाई दे रही थी। धुंध का आलम यह था कि सोमवार सुबह जो दृश्यता 4000 मीटर थी और मंगलवार सुबह घटकर 1000 मीटर तक रह गई। इसका असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई खराब
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बीते पांच दिनों से पश्चिम उत्तर भारत में तेज गर्मी, कम बारिश और सूखी मिट्टी है। इस कारण से सोमवार रात से ही धूल भरी हवाएं चलने लगी थी। दिल्ली में सुबह चार बजे पीएम 10 की सघनता 140 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी और सुबह 8 बजे बढ़कर 775 माइक्रो ग्राम तक हो गई। यह मुख्य रूप से रात के दौरान चली तेज हवाओं के कारण हुआ। यह धूल जल्द ही उतर जाएगी। विभाग ने इसे स्मॉग नहीं धूल की चादर ही बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed