{"_id":"5a4e53804f1c1bfc0f8b799b","slug":"weather-of-delhi-ncr-thursday-was-coldest-day-of-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा आज, तापमान पहुंचा 5 डिग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा आज, तापमान पहुंचा 5 डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
सार
-बृहस्पतिवार को सबसे सर्द दिन रहा, तापमान 5 डिग्री पहुंचा
-पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में दिन अभी सर्द रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल की शुरुआत से ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में गिरावट व कोहरे से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। सर्दी का आलम यह है कि बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान तापमान 5 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सबसे ठंडा दिन 1 जनवरी को रहा था जब न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी से दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत होने का समाचा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार दिल्ली में रिज क्षेत्र सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
यहां अधिकतम तापमान 16.9 व न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुंगेशपुर में 14.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण सुबह साढे़ पांच बजे दृश्यता 300 मीटर थी जो सुबह साढे़ आठ बजे थोड़े सुधार के साथ 500 मीटर दर्ज की गई।
विभाग ने संभावना जताई है कि फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इन इलाकों में सर्द दिन व कहीं-कहंी अति सर्द दिन रहने की अनुमान हैं। वहीं दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अगले 24 घंटे में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास ही बने रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सर्दी से अज्ञात की मौत
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक व्यक्ति की सर्दी से मौत होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव शंकर मार्केट में पड़ा हुआ था। सर्दी की वजह से मृतक के हाथ-पैर बुरी तरह अकड़े हुए थे। हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मृत हालत में शंकर मार्केट में पड़ा हुआ है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ही पता लगा है कि व्यक्ति की मौत सर्दी से हुई है। उसके शरीर पर ज्यादा कपड़े नहीं थे।
उसके हाथ-पैर अकड़े हुए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस में सर्दी से मौत का ये शायद पहला मामला है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।