फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather news Yellow alert issued for two days in Delhi

Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, राजधानी में दो दिन का यलो अलर्ट जारी

Thu, 25 Jan 2024 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jan 2024 06:31 AM IST
सार

Delhi Weather News: प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
weather news Yellow alert issued for two days in Delhi
दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके चलते लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते ट्रेनें और उडानें प्रभावित हुई हैं। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में दिन के समय भी ठंड बढ़ा रही हैं। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप पूरी तरह नहीं खिली। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में भी धूप खिलने की संभावनाएं कम है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। उधर, अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सफदरजंग की दृश्यता 200 मीटर से कम रही। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। लोधी रोड में 7.4, जाफरपुर में 7.7, नरेला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जाफरपुर में 15.1, नरेला में 17.2, लोधी रोड में 18.0, रिज में 18.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed