फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Maximum temperature recorded in Delhi was 38.2 degrees Celsius

Weather News : गर्मी झुलसा रही बदन, 38.2 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान, आज आंधी के आसार

Thu, 09 May 2024 01:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 May 2024 01:24 AM IST
सार

दिल्ली का नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जानिए कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

विज्ञापन
Weather News Maximum temperature recorded in Delhi was 38.2 degrees Celsius
गर्मी से बचने की कोशिश करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के सितम से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को झुलसाया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 39, जाफरपुर व पीतमपुरा में 38.2, आया नगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इधर, बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा चलने से आई अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट
बुधवार को तापमान में मामूली कमी आने की वजह पहाड़ों पर हो रही बारिश और तेज हवा हैं। तेज हवाओं के चलते हवा में नमी बढ़ी है। वहीं, दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की दिशा से हवा 10 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हैं। वहीं, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल भी चला। इससे आसमान में हल्के बादल छाए नजर आए। जिससे अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। लेकिन, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed