फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather forecast rain in delhi ncr today thunderstorm wind west up noida imd

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फिर से बारिश, आसमान में नजर आया इंद्रधनुष

Sun, 31 May 2020 06:41 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 31 May 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
weather forecast rain in delhi ncr today thunderstorm wind west up noida imd
इंद्रधनुष - फोटो : ANI

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को बारिश हुई। फरीदाबाद में हल्की बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष देखा गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद शाम को तेज बारिश हुई। बता दें रविवार सुबह 4 बजे के आस-पास भी एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। 

विज्ञापन


शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ झमाझम बरसात का सिलसिला देर तक चलता रहा। मानसून से पहले की इस बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों को उस भीषण गर्मी से मुक्ति दे दी है जो वे बीते कई दिनों से झेल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान था। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद बदरपुर इलाके में दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास पर जल भराव भी हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed