फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast People in Delhi left miserable by scorching sun temperature hits 39.8°C

दिल्ली में '44 डिग्री' के टॉर्चर के लिए रहें तैयार: सूरज की तपिश से लोग बेहाल, 39.8°C रहा पारा, पढ़ें अपडेट

Fri, 15 May 2026 10:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 15 May 2026 10:00 PM IST
सार

राजधानी में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। अगले सप्ताह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे राहत नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मई का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन
Weather Forecast People in Delhi left miserable by scorching sun temperature hits 39.8°C
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तपिश और उमस से हाल बेहाल हो चुका है। गर्मी के इस सितम से अगले सप्ताह भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि वीकेंड से अगले सप्ताह तक तापमान में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह की शुरूआत में तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मई का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। मई की शुरूआत में बारिश होने से अब तक पारा 40 डिग्री तक नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार आधी रात को तेज आंधी के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली सी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शनिवार को तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

अगले छ: दिन तक गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार अगले छ: दिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने 17 मई को अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री जाने का अनुमान जताया है। वहीं, आंशिक बादल छाए रहने व शाम के समय 20-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं 18 मई को तापमान 42-44 तक पहुंचने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी। 17 से 19 मई के बीच चलने वाली तेज हवाएं गर्म और शुष्क होंगी। 19 को भी अधिकतम तापमान 41-43, 20 मई को 40-42 डिग्री रहने, 21 मई को पारा 40-42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed