फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Maximum temperature likely to drop by 3 4 degrees in next 24 hours

कल का मौसम: बादलों ने सुबह दी राहत, दोपहर में धूप ने किया परेशान, जानिए अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

Sun, 21 Jun 2026 08:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 21 Jun 2026 08:26 PM IST
सार

रविवार को तेज हवाएं चलीं, पर उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 22 से 27 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Maximum temperature likely to drop by 3 4 degrees in next 24 hours
रविवार को गर्मी और धूप से परेशान नजर आए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी में बीते कई दिनों से सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन रविवार की सुबह इससे बिल्कुल अलग दिखाई दी। सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी।

विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे के आसपास धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बीते तीन दिन से बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन किसी भी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद के 24 घंटों में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 27 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान आज
सूर्योदय :5:24 बजे

सूर्यास्त :7:22 बजे

अधिकतम तापमान :38

न्यूनतम तापमान : 27

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed