फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Mausam Ki Jankari Delhi will not get relief from sultry heat

कल का मौसम: उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 40 डिग्री का झेलना होगा टॉर्चर, पढ़ें कब बन रहे बारिश के आसार

Mon, 22 Jun 2026 09:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 09:08 PM IST
सार

शहर में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 23 से 28 जून के बीच आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 23 जून को हल्की बारिश और आंधी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Weather Forecast Mausam Ki Jankari Delhi will not get relief from sultry heat
धूप से परेशान नजर आए लोग।  - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में बीते कई दिन से सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। इससे लोगों को दिन के साथ रात में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

23 जून को दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। बाकी दिनों में हल्की से मध्यम गति की हवा चलने के साथ मौसम सामान्यतः बादलों वाला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए नजर आए। गर्मी में पेय पदार्थों की आवश्यकता भी बढ़ गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन

हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 60 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही।

मौसम का पूर्वानुमान आज

सूर्योदय :5:24 बजे

सूर्यास्त :7:22 बजे

अधिकतम तापमान :41

न्यूनतम तापमान : 26

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed