फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: weather forecast live updates 05 january 2021 imd alert for light to medium rains in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert

Delhi NCR Weather : बारिश ने बढ़ाई आंदोलनकारी किसानों की मुसीबत, दिनभर बरसेंगे बदरा

Tue, 05 Jan 2021 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: weather forecast live updates 05 january 2021 imd alert for light to medium rains in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
दिल्ली में मौसम: बारिश के चलते दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी हो रहे प्रभावित - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर में बीते रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी है। इससे न केवल सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों की तादाद में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए इंतजाम भी नाकाफी जैसे साबित हो रहे हैं। हालांकि ये सब भी उनका हौसला नहीं तोड़ पाया है।

विज्ञापन


बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी सुधार हुआ है, वहीं पारा चढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान क्रमशः 14.4 डिग्री और 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश के बाद भी ठंड के मौसम में गर्मी बढ़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 4.7 मिमी., पालम में 12.0 मिमी., लोधी रोड में 4.8 मिमी., वन क्षेत्र में 6.2 मिमी. और आयानगर में 8.9 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रभावित हुए हैं।
 

राजधानी दिल्ली की कई जगहों में मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई जगहों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होनी की संभावना जताई थी।


 
बारिश के बाद क्यों बढ़ी गर्मी, आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी आसमान में बादल छाए रहने के कारण हुई है। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उतराखंड, हिमाचल में तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसके बंद होने के बाद तापमान में फिर से गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed