फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Delhi will remain cloudy tomorrow light drizzle expected

Weather Forecast : दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार... मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
सार

मंगलवार को सुबह से ही बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन के समय तेज धूप निकली। इसने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Forecast Delhi will remain cloudy tomorrow light drizzle expected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस खुशनुमा मौसम का यह दौर अभी अगले सप्ताह के अंत तक बना रहेगा। मौसम विभाग ने आठ मई के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सात से नाै मई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन के समय तेज धूप निकली। इसने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज रहा सबसे गर्म
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 34.6, पालम व आया नगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 21.1, आया नगर में 21.4 और पालम में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Delhi: मानसून से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त, फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, PWD मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed