{"_id":"5940c31b866419695d8b48a4","slug":"weather-forecast-delhi-ncr-could-face-heat-waves-in-coming-two-days-mercury-may-rise-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, आज और कल चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, आज और कल चलेगी लू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
बढ़ेगा दिल्ली का पारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मंगलवार को तापमान में वृद्धि हुई। दक्षिण यूपी में लू के हालात बने, तो दिल्ली में पारा सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 42 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने 14-15 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं बीच-बीच में चमक वाले बादल भी छाएंगे। 17-18 जून को हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होगी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 जून को बादल छाएंगे और 19 जून को बारिश हो सकती है। इसकी वजह से सामान्य से ऊपर 42 डिग्री के आसपास दर्ज होने वाला तापमान 19 जून को 40 डिग्री से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दिन और रात का तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 42 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री बढ़ा और 28.1 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी की मात्रा 27 फीसदी से 76 फीसदी के बीच रही। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली 13 जून का मौसम
अधिकतम तापमान 42 डिग्री
न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री
14 जून को सूर्यास्त 7:20 बजे
15 जून को सूर्योदय 5:23 बजे