फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather delhi Meteorological Department has forecast that it will be partly cloudy

मौसम का मिजाज: चार सालों में सबसे गर्म चार अप्रैल, आज लू से मिल सकती है राहत, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान

Tue, 05 Apr 2022 12:02 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

दिल्ली में 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार का दिन बीते चार सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2018 में पारा 39 पर पहुंचा था। शुष्क मौसम के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
weather delhi Meteorological Department has forecast that it will be partly cloudy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि दिन पर दिन गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। इस कड़ी में 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार का दिन बीते चार सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2018 में पारा 39 पर पहुंचा था। शुष्क मौसम के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अगले दिन से लगातार चार दिन लू चलने की संभावना है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की गईं। अधिकतम पारा सामान्य से पांच अधिक 38.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 18 से 66 फीसदी रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही और दिल्ली के बाहरी इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पीतमपुरा में 40.6, नजफगढ़ में 40.2, गुरुग्राम में 40.5 व रिज में 40.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। 
विज्ञापन

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन से लगातार पारा बढ़ने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि मार्च बीते 122 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। वहीं, अप्रैल के चार दिनों में लगातार गर्मी रिकॉर्ड बना रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के अभाव व दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तप रहा है। अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। इस वजह से गर्मी का सितम जारी रहेगा। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 262, फरीदाबाद 296, गाजियाबाद 311, ग्रेटर नोएडा 286, गुरुग्राम 233 व नोएडा का 273 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 262 व पीएम 2.5 का स्तर 104 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 

बीते चार वर्षों के आंकड़े

  • 2022- 38.1
  • 2021- 35.5
  • 2019-37
  • 2018-39

 

  • अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस 
  • सूर्यास्त का समय: 6:41 बजे
  • सूर्योदय का समय: 6:06 बजे
  • दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा व आद्रता स्तर अधिक दर्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed