फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather condition: Traffic affected from ground to sky, passengers getting worried

दिल्ली में मौसम का हाल : कोहरे के बीच राजधानी में बढ़ी ठंड, पारे में गिरावट से लोग परेशान

Thu, 28 Dec 2023 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 07:06 AM IST
सार

पारे में गिरावट के चलते ठंडक बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रैन-बसेरों में लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
Weather condition: Traffic affected from ground to sky, passengers getting worried
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरा है मगर उतना नहीं जितना कल सवेरे था। अलबत्ता पारे में गिरावट के चलते ठंडक बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रैन-बसेरों में लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन


राजधानी में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक करीब 30 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। इस दौरान पालम एयरपोर्ट पर 50 मीटर और सफदरजंग एयरपोर्ट पर 125 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति दोपहर 12 बजे के बाद सामान्य हुई। वहीं, सुबह ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। राजधानी व वंदे भारत जैसी ट्रेनें घंटों की देरी से या तो रवाना हुईं या देरी से दिल्ली पहुंचीं। 50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण 11 विमानों को जयपुर और एक विमान को लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया। दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर 12 बजे तक सभी विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया। 

इधर, घने कोहरे के कारण सुबह कई सड़कों पर यातायात धीमी गति से चला। इस कारण लोगों काे गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई जगहों पर बसें भी समय पर नहीं पहुंचीं। घने कोहरे के कारण बसों के बोर्ड तक नहीं दिख रहे थे।

ट्रेन लेट होने पर विधायक ने की शिकायत
मालवीय नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती बुधवार को प्रयागराज जा रहे थे। उनकी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई। उन्होंने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि मैं प्रयागराज एक्सप्रेस (12418) से यात्रा कर रहा हूं। खराब दृश्यता के कारण ट्रेन 9 घंटे देरी से चल रही है। जिस काम से मैं यात्रा कर रहा था वह अब विफल हो गया है। बचपन में सर्दियों में ट्रेने घंटों व दिनों की देरी से चलती थीं। आज के युग में जहां प्रौद्योगिकी कई जटिल समस्याओं को ठीक करने में सफल रही है। ऐसे समय में खराब दृश्यता के कारण होने वाली इस अविश्वसनीय देरी को ठीक क्यों नहीं किया जा सकता है।

तीन घंटे की देरी से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
घने कोहरे के कारण बुधवार को नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह छह बजे की जगह तीन घंटे की देरी से सुबह नौ बजे रवाना हुई। जबकि शाम को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट विशेष छह घंटे की देरी से दोपहर दो बजे रवाना हुई। हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से अपराह्न 3:25 बजे चली। यही स्थिति कई ट्रेनों के संचालन में रही।


देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों में दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-आठ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस- आठ घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस-छह घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस-पौने तीन घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-तीन घंटे, डाॅ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस-छह घंटे, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस- पौने चार घंटे, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-सवा चार घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने छह घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट विशेष-11 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-8:15 घंटे देरी से चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed