फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather changes in gurugram, people suffers from heat

गर्मी ने तोड़ा 24 वर्षों का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 47.6 डिग्री

Sun, 04 Jun 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 04 Jun 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
weather changes in gurugram, people suffers from heat
Summer - फोटो : File Photo

गर्मी ने बीते 29 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून माह का रविवार सबसे अधिक गर्म रहा। गर्मी और लू के कहर से रविवार को साइबर सिटी खूब तपी। सूर्य के कड़े तेवर से अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को साइबर सिटी का तापमान राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जैसेलमेर, बारमेर से अधिक रहा। वर्ष 1993 के बाद पहला मौका है जब साइबर सिटी में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। 1993 में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


 गर्मी का सितम दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से ही लू चलने लगी थी। झुलसाती धूप के रूप में आसमान से आग बरस रही है और तेज चलती लू झुलसा रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। अगले एक सप्ताह तक यह 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी का सबब है। 
विज्ञापन


    मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दोपहर तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही शदीद गर्मी की वजह से जनजीवन बेहाल है और उन्हें पंखे तथा कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सुबह से लेकर शाम तक लू चल रही है। किसी वक्त भी राहत की लोगों को नहीं मिल रही है। शाम 05.00 बजे भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शाम छह बजे तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हाईवे और एक्सप्रेस भी सुनसान पड़े थे। लू के थपेड़ों की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दोपहर की तेज धूप त्वचा को इतनी चुभ रही है कि लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed