फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Change Again in Delhi Yellow Alert for Storms and Rain on the 11th and 12th may

दिल्ली-NCR में दो दिन बारिश: आज से सक्रिय होगा विक्षोभ, कल आंधी-बारिश के आसार; फिर लगेगा गर्मी पर ब्रेक

Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नई दिल्ली
माई सिटी रिपोर्टर, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से 11 व 12 मई को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन
Weather Change Again in Delhi Yellow Alert for Storms and Rain on the 11th and 12th may
दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड गर्म रहने के बाद अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से ना केवल धूल भरी हवाएं चलेंगी बल्कि बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को आंधी व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से अगले सप्ताह तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 17 मई तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा और लू चलने की भी संभावना नहीं है। इससे जेठ वाली गर्मी का अहसास अभी नहीं होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कल सक्रिया हो रहा नया पश्चिम विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से 11 व 12 मई को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है। 13 मई को भी दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं शनिवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। इस कारण से अन्य दिनों के मुकाबले में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य तापमान से कम ही दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज कहां रहा कितना तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य 2.9 डिग्री कम 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में सामान्य से 2.2 डिग्री कम 35.8, रिज में सामान्य से 3.1 डिग्री कम 36.2 और आयानगर में सामान्य से 4 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। लेकिन पूरे दिन धूप निकली रही इससे हल्की गर्मी का अहसास हुआ।

विज्ञापन

दो दिन कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच रहने व 11 व-12 मई को 35-39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 13 से 14 मई को तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। 15 मई को 37 व 39 डिग्री के बीच तापमान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed