फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Chance of rain in Delhi-NCR today

मौसम : दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार

Thu, 06 May 2021 12:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 06 May 2021 12:19 PM IST
सार

  • मौजूदा समय सूरज के सबसे नजदीक है पृथ्वी, इसलिए गर्मी का विकराल रूप लाजमी है
  • रिमझिम बारिश से दिल्ली वालों को मिलेगी गर्मी से राहत

विज्ञापन
Weather: Chance of rain in Delhi-NCR today
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से आसमान में बादल छाये हैं। अभी यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि वृहस्पतावार को कभी भी गरज चमक के साथ रिमझिम बरसात हो सकती है। ऐसे में दिल्ली का तापमान मौजूदा गर्मी की अपेक्षाकृत कुछ कम होने की संभावना है। ऐसा हुआ तो दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


साल में यही वक्त है जब पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है। ऐसे में गर्मी का विकराल रूप दिखाना लाजमी है। लेकिन बादलों ने सूरज की आग को काफी हद तक धरती पर आने से रोकने का काम किया है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को जबरदस्त उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि वृहस्पतिवार को आंधी के साथ रिमझिम बरसात की प्रबल संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान भी 3 अंक गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की आशा है। बुधवार को भी तापमान 39 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह मंगलवार तक दिल्ली में मौसम की स्थति ऐसे ही रहने वाली है। इस दौरान कभी भी रिमझिम बरसात या फिर आंधी के साथ बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा घटने वाली नहीं है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को डीहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगर उपायों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed