{"_id":"666c0c78967adebe99092b5b","slug":"weather-becomes-pleasant-due-to-rain-in-delhi-ncr-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बूंदाबांदी, चल रही तेज हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बूंदाबांदी, चल रही तेज हवा
Fri, 14 Jun 2024 02:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:55 PM IST
सार
भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों (बुद्ध जयंती पार्क, दिल्ली कैंट) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले मौसम विभाग ने 14-15 जून के लिए गर्मी व लू का ऑरेंज अलर्ट व 16 से 19 जून तक लू का यलो अलर्ट जारी किया था। मानक केंद्र सफदरजंग पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में 46.3, पालम में 45.8 व लोदी रोड में पारा 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जबकि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सबसे अधिक नजफगढ़ में तापमान 47.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं
यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी।