{"_id":"65054715110f49ca7b015976","slug":"weather-becomes-pleasant-due-to-rain-in-delhi-ncr-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश, कई इलाकों में जलभराव; सड़कों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश, कई इलाकों में जलभराव; सड़कों पर लगा जाम
Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
सार
Today Weather Delhi NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। घने बादलों ने दिल्ली एनसीआर को घेर रखा है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रही है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट आ गई है। वहीं इस बारिश की वजह से गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जाम लग गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी। हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।