{"_id":"63a453ae8e7b9c6c9c17e709","slug":"wearing-masks-mandatory-for-employees-in-aiims-ban-on-gathering-of-five-people-at-one-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: एम्स में कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, एक जगह पांच लोगों के जमा होने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: एम्स में कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, एक जगह पांच लोगों के जमा होने पर लगी रोक
Thu, 22 Dec 2022 06:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:32 PM IST
सार
एम्स परिसर में कोरोना के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके अलावा एक स्थान पर पांच से अधिक लोग एक जगह जमा नहीं होंगे।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने परिसर में कर्मचारियों को मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही, एक जगह पर पांच से अधिक कर्मचारी एकत्रित न होने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि काेरोना की रोकथाम के लिए कार्यस्थल पर फिर से कपड़े के फेस कवर व सर्जिकल मास्क का उपयोग अवश्य करें। कार्यस्थल की उचित सफाई और लगातार स्वच्छता सुनिश्चित करें, विशेष रूप से बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ रखें। छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को कोहनी, रूमाल व टिश्यू से ढकें। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। भवन/कमरे में सख्त कीटाणुशोधन प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने का अभ्यास करें या अल्कोहल आधारित हैंड रब/सैनिटाइजर का उपयोग करें।
विज्ञापन
अधिकारियों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के लिए अनुभागों/कमरों में बैठने की व्यवस्था की जाए। कैंटीन में इकट्ठा न हों। किसी भी स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने से बचें। कार्यालय परिसर में आगंतुकों के प्रवेश को अधिकतम सीमा तय हो। आगंतुकों को स्क्रीनिंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
सभी अधिकारी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बुखार, सांस की समस्या जैसे लक्षणों पर ध्यान दें और यदि अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो रिपोर्टिंग अधिकारियों को सूचित करने के बाद घर पर रहें। ऐसे कर्मचारियों को डॉक्टर की सलाह से होम क्वारंटीन का पालन करना चाहिए और कोविड की जांच करानी चाहिए। सभी कर्मचारी जो अधिक जोखिम में हैं जैसे वृद्ध कर्मचारी, गर्भवती कर्मचारी और कर्मचारी जिनकी अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियां हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।