फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging causes traffic jams at many places yellow alert for rain in Delhi on Thursday

Weather Forecast : बारिश से गिरा पारा, आज फिर पानी-पानी होगा दिल्ली-NCR, यलो अलर्ट जारी

Thu, 05 Sep 2024 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Sep 2024 02:06 AM IST
सार

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
Waterlogging causes traffic jams at many places yellow alert for rain in Delhi on Thursday
दिल्ली में बारिश से पहले मिली राहत फिर जाम लाई आफत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार को दोपहर में रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया है। इस बीच बारिश के दौरान चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। उधर, तेज बारिश से गलियों से लेकर सड़कों पर जलभराव होने से लोगों की आफत बन आई। एनसीआर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम से लोग जुझते नजर आए। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में कल शाम साढ़े पांच बजे तक 11.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे अधिक बारिश आया नगर केंद्र में दर्ज हुई। ऐसे में झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम ने करवट ली। इससे बारिश का यलो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में बदल गया। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए। इससे दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। वहीं, देखते ही देखते बूंदा-बांदी से शुरू हुई बारिश तेज बारिश में तब्दील हो गई। स्कूली छात्र हों या कामकाज पर निकले लोगों को बारिश से बचने का मौका नहीं मिला। 

इससे कई लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं, शाम को भी कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी से 70 फीसदी रहा।

कहां कितनी हुई बारिश
आया नगर------53 मिमी
नरेला----------34.5 मिमी
डीयू-----------20 मिमी
रिज------------16.8 मिमी
लोधी रोड---------7.6 मिमी
पालम------------7.4 मिमी
सफदरजंग---------7.2 मिमी
मयूर विहार---------3 मिमी
पीतमपुरा-----------2 मिमी
पूसा--------------0.5 मिमी
 

बारिश के बाद तापमान में आई कमी
बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में बारिश होने से तापमान में कमी आई है। इसमें लोधी रोड और आया नगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 32.2 और रिज में 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोग ले रहे हैं साफ हवा में सांस
दिल्ली के लोग लगातार साफ हवा में सांस ले रहे हैं। बीते चार दिनों से दिल्ली की आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। नोएडा में 66, ग्रेटर नोएडा में 106 व गाजियाबाद में 74 एक्यूआई रहा।

बुधवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---32.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25.2 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed