{"_id":"672dd9dc6d7dfaa1e4078b30","slug":"water-was-sprayed-using-drones-to-tackle-pollution-in-delhi-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हॉटस्पॉट में प्रदूषण पर ड्रोन से पानी के छिड़काव का वार, AAP सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हॉटस्पॉट में प्रदूषण पर ड्रोन से पानी के छिड़काव का वार, AAP सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट
Fri, 08 Nov 2024 02:59 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन से किया गया पानी का छिड़काव
- फोटो : एएनआई
राजधानी में हॉटस्पॉट जोन में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ड्रोन से पानी का छिड़काव शुरू किया है। प्रदूषण को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए शुक्रवार को आनंद विहार हॉटस्पॉट में ड्रोन से पानी के छिड़काव का डेमो किया गया।
विज्ञापन
यह ड्रोन 15 लीटर तक पानी अपने साथ लेकर ऊपर से छिड़काव कर सकता है। छिड़काव के बाद इसका कितना असर होता है, इसकी रिपोर्ट पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी को भेजी जाएगी।पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के इंजीनियर इसका विश्लेषण कर रिपोर्ट दिल्ली सरकार को सौंपेंगे। इसके आधार पर और ज्यादा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो अन्य हॉटस्पॉट पर भी इससे छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है। हॉटस्पॉट में सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर ड्रोन द्वारा पानी के छिड़काव को लेकर यह पायलट प्रोजेक्ट है।#WATCH | Delhi government conducted a demonstration for drone-based mist spraying aimed at reducing particulate matter and other pollutants in the air. Delhi Environment Minister Gopal Rai was present during the demonstration. pic.twitter.com/seB1yaQ2ed
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2024
उन्होंने कहा कि सड़कों पर मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है लेकिन सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर छिड़काव के लिए आनंद विहार में ड्रोन द्वारा पानी के छिड़काव का डेमो किया है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर हॉटस्पॉट में सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर पानी के छिड़काव में इससे मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी के आधुनिकीकरण का ज्यादा से ज्यादा उपयोग प्रदूषण को दूर करने में किया जाए।