फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water supply to remain disrupted in several areas of Delhi tomorrow

Delhi: दिल्ली के इन इलाकों में गुरुवार को पानी की सप्लाई रहेगी ठप, जल बोर्ड ने की यह अपील; जानिए क्या है वजह

Wed, 21 Jan 2026 03:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Jan 2026 03:45 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसमें लोगों से अपनी आवश्यकतानुसार पानी पहले से जमा करके रखने का आग्रह किया गया है। जानिए किन-किन इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी।

विज्ञापन
Water supply to remain disrupted in several areas of Delhi tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को पानी की सप्लाई ठप रहेगी। इनमें डीडीए फ्लैट, कल्याण विहार, नांगलोई, जीएच- 12 पश्चिम विहार, मुंडका और आसपास की कॉलोनियां, हिरन कुडना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला गांव, बक्करवाला, नांगलोई जेजेसी और कैंप, आर ब्लॉक ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, कविता कॉलोनी, मोहन गार्डन समूह की कॉलोनियां, फिश मार्केट बूस्टर कमांड क्षेत्र की कॉलोनियां, विकास नगर समूह की कॉलोनियां, उत्तम नगर समूह की कॉलोनियां, मटियाला क्षेत्र, हस्तसाल, ढिचाऊंकलां, झरोदा गांव, गोपाल नगर समूह की कॉलोनियां, सैनिक एन्क्लेव और सभी आसपास की कॉलोनियां, छावला गांव, बडू सराय, उज्वा और दौलतपुर समेत अन्य कॉलोनी शामिल हैं।

विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह अपनी आवश्यकता अनुसार पानी पहले से ही जमा करके रख लें। जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम की वजह से ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed