{"_id":"14aab357a717d06f55f2a89956c55caf","slug":"water-prices-hike-by-10-percent-in-delhi-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 10 प्रतिशत बढ़ा पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 10 प्रतिशत बढ़ा पानी का बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Mar 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्लीवासियों के सिर से मंहगाई का बोझ कम करने का वादा करके आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज जनता की जेब ढीली करने का काम किया है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली जलबोर्ड की आज हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। उन्हीं में से अपने एक फैसले में बोर्ड ने पानी के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
यानी अब तक 20 हजार लीटर से जितना ज्यादा पानी आप खर्च करेंगे उसका आने वाला बिल अब पूरे दस प्रतिशत अधिक आएगा।
इसी बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। दिल्ली जल बोर्ड 250 नए टैंकर खरीदने की योजना बनाई है। इसके साथ ही दिल्ली में लिए गए अवैध पानी के कनेक्शन भी नियमित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में 23000 अवैध पानी के कनेक्शन हैं। इन्हें नियमित करने के लिए कोई डेवलपमेंट चार्ज नहीं देना होगा।
इसके साथ ही सरकार एक नई पॉलिसी लाएगी जिसके अधीन मात्र 3500 रुपए में नया पानी कनेक्शन मिलेगा। ये सभी फैसले दिल्ली जलबोर्ड की बैठक में लिए गए।