फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water level of Wazirabad barrage dropped

Delhi: वजीराबाद बैराज का जलस्तर गिरा, दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित

Mon, 27 Feb 2023 07:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Feb 2023 07:00 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में कच्चा पानी कम आने के कारण वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम हो गया है। यहां पर सामान्य तौर पर पानी का स्तर 674.50 फीट रहता है, जबकि यहां वर्तमान में पानी का स्तर 671.80 फीट है।

विज्ञापन
Water level of Wazirabad barrage dropped
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी स्थित वजीराबाद बैराज में गत वर्ष की तरह इस बार पानी का स्तर कम हो गया है। दरअसल हरियाणा से कम पानी आने के लिए बैराज में पानी का स्तर करीब तीन फीट नीचे चला गया है और इसका असर वजीराबाद जल शोधक संयंत्र से जुड़े इलाकों की पेेयजल आपूर्ति पर पड़ गया है। खास बात यह है कि गत वर्ष गर्मी चरम पर होने के दौरान पानी का स्तर कम हुआ था, लेकिन इस बार गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी का स्तर कम हो गया। 

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में कच्चा पानी कम आने के कारण वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम हो गया है। यहां पर सामान्य तौर पर पानी का स्तर 674.50 फीट रहता है, जबकि यहां वर्तमान में पानी का स्तर 671.80 फीट है। इस तरह बैराज में पानी का स्तर करीब तीन फीट कम हो गया है। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि बैराज में पानी का स्तर कम होने के कारण वजीराबाद जल शोधक संयंत्र ने पूरी क्षमता से चलना बंद कर दिया है। बैराज में पर्याप्त पानी नहीं आने तक इस संयंत्र से कम दबाव पर पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद संयंत्र के पूरी क्षमता से नहीं चलने के कारण रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, दक्षिण विस्तार, ग्रेटर कैलाश, मजनू का टीला, विधानसभा, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, डिफेंस कॉलोनी, राजघाट, एलएनजेपी अस्पताल, कौन, आईपी स्टेशन, आदर्श नगर, जीपीओ, निगमबोध घाट, तिमारपुर, आजादपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, बुराड़ी और आसपास के क्षेत्र, दिल्ली छावनी आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविरल व निर्मल यमुना के लिए बनेगी मानव श्रृंखला
नई दिल्ली। यमुना की आंकड़ों से ज्यादा खराब सेहत को देखते हुए दिल्ली-एसीआर के लोगों को एकजुट किया जाएगा। इस संबंध में यमुना के तटों पर चार जून को वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना संसद लगेगी। इस अपनी तरह की पहली मानव श्रृंखला में करीब एक लाख लोग शिरकत करेंगे। यह जानकारी लोक संसद के पदाधिकारियों ने रविवार को कालिंदी कुंज के यमुना तट पर यमुना पाठशाला लगाने के दौरान दी। लोक संसद के पदाधिकारियों ने वजीराबाद से लेकर कालिंदी कुंज घाट तक 25 किलोमीटर की। उन्होंने यमुना पदयात्रा के दौरान यमुना की वास्तविक स्वरूप पर अनुभव साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed