फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water in ground floor station outside Greater Kailash Metro station

ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन के बाहर धंसी जमीन, स्टेशन में घुसा पानी

Fri, 20 Jul 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Water in ground floor station outside Greater Kailash Metro station
delhi rain

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाईन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट) पर बारिश का पानी भरने से ग्रेटर कैलाश स्टेशन के गेट और लिफ्ट के पास सड़क धंस गई। इससे बारिश का पानी और मिट्टी स्टेशन के अंदर चली गई। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के कारण स्टेशन के गेटों को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


इस बीच यात्रियों के लिए एक ही गेट को प्रवेश-निकास के लिए खोला गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी प्रबंधन सड़क की मरम्मत में जुटा हुआ है। ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर-3 और लिफ्ट के पास शुक्रवार सुबह जमीन धंस गई। स्टेशन के गेट और लिफ्ट के पास बड़े हिस्से में जमीन धंसने की खबर पर मेट्रो प्रशासन में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर-1 को छोड़ सभी गेटों से मेट्रो स्टेशन में यात्रियों का प्रवेश और निकास बंद कर दिया। इसके बाद मेट्रो प्रशासन ने सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। हालांकि शाम करीब 6 बजे मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर 2 को भी यात्रियों के लिए खोल दिया गया, लेकिन गेट नम्बर 3 को मरम्मत कार्य पूरा होने तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
स्टेशन के बाहर सड़क की मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों की मानें तो, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सड़क धंसने के कारण मेट्रो स्टेशन के अंदर पानी और मिट्टी पहुंच गई थी, जिसकी रात में ही सफाई करवाई गई। स्टेशन के गेट के बाहर मिट्टी धंसने से स्टेशन की बुनियाद भी दिखने लगी।


स्टेशन के गेट और लिफ्ट के बाहर तकरीबन एल शेप में सड़क के मुड़ाव के साथ जमीन का पूरा हिस्सा धंसा, जिसकी मरम्मत के दौरान मजदूरों ने कंक्रीट से गड्ढों को भरना शुरू किया। यह कार्य देर शाम तक जारी रहा। हालांकि इस बीच बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के बीच में मेट्रो ट्रेन का संचालन सामान्य रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed