फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water crisis due to ammonia growing in Yamuna, trouble for many days

यमुना में अमोनिया बढ़ने से फिर जल संकट, कई दिनों तक होगी दिक्कत

Sat, 24 Feb 2018 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Water crisis due to ammonia growing in Yamuna, trouble for many days
यमुना और मुनक नहर के पानी में अमोनिया की मात्रा एक बार फिर बढ़ी पाई गई है। इसे पूरी तरह साफ करने में दिल्ली जल बोर्ड के आधा दर्जन संयंत्रों में शोधन का काम प्रभावित हुआ है। इससे नई दिल्ली समेत करीब 40 प्रतिशत इलाके में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। अगले कई दिन तक प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट बने रहने की आशंका है।
विज्ञापन


क्षमता से कम शोधन कर पा रहे हैं दिल्ली जल बोर्ड के कई संयंत्र, कई दिन रहेगा पेयजल संकट

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, यमुना और मुनक नहर के पानी में अमोनिया की मात्रा सामान्य से कहीं अधिक पाए जाने के कारण चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई, द्वारका, बवाना आदि जल शोधन संयंत्रों में काम प्रभावित हुआ है। दरअसल, अमोनिया की मात्रा अधिक होने से संयंत्र पूरी क्षमता से जल शोधन नहीं कर पाते। 
विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार, समस्त जल शोधन संयंत्रों में करीब 70 प्रतिशत ही पानी साफ हो पाया है। इन संयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दिल्ली छावनी के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषणयुक्त पानी यमुना में डालने के चलते अमोनिया की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed