VIDEO: पति के ऑफिस में बेरहमी से पीटी गई पत्नी
दिल्ली के मुखर्जी नगर के पैरामाउंट कोचिंग इंस्टीट्यूट के साझेदार दंपति के बीच विवाद का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद इनका झगड़ा सार्वजनिक हो गया है।
फुटेज में देखा गया कि महिला जब अपने पति के कार्यालय पहुंची तो महिला बाउंसर ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत की। हालांकि उनका मामला अदालत में लंबित है।
जानकारी के मुताबिक राजीव सौमित्र व उसकी पत्नी नीतू सिंह पैरामाउंट कोचिंग इंस्टीट्यूट की साझेदार है। दोनों के बीच इंस्टीट्यूट के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है।
देखें मारपीट का पूरा वीडियो
बताया जा रहा है कि नीतू सिंह गत पांच अगस्त को मुनिरका स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट की शाखा में जबरन प्रवेश कर रही थी। वहां मौजूद महिला बाउंसर ने उन्हें अंदर जाने से रोका।
दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर नीतू सिंह ने बाउंसर को धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद बाउंसर ने नीतू की पिटाई कर दी। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि उस समय कोचिंग में कई स्टाफ मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की।
बाउंसर ने नीतू सिंह को कोचिंग से बाहर निकाल दिया। दोनों पक्ष वसंत विहार थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। नीतू सिंह के खिलाफ एनसीआर और महिला बाउंसर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
देखें वीडियोः